harm from chemical colours, होली में इस चीज़ से रहे सावधान

        होली में रहें इनसे सावधान
holi

नमस्कार दोस्तों । हमारा देश त्याहारों की धरती है ।हमारे देश मे बहुत सारे त्याहार मनाये जाते हैं।जिन्हें हर धर्म के लोग अपने रीति रिवाज से खूबसूरत ढंग से  उस त्योहार में रम  कर मानते हैं ।उन्हीं में से एक है होली,जिसे  हिन्दू धर्म के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मानते हैं। यह रंगों का त्यहार है।जिसमे लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर देते हैं। एक दूसरे को रंग लगाए बिना यह  त्याहार अधूरा है।लेकिन हम इस बात को नज़रअंदाज़ कर देते हैं कि केमिकल रंग हमारी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। यानी जओ रंग हुम् बाजार से लाते हैं वे हमारी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक हैं जिनसे हमारी त्वचा को नुकसान होता है ।आज आपको केमिकल रंगों से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बताऊंगा:-


1.अबीर में सिलिका ,सीसा आदि हानिकारक तत्व हेट है जो यदि हमारी स्वास नली में चले गए तो अस्थमा से ग्रस्त लोगन को बहुत नुकसान पहुचाते हैं।
2.केमिकल रंगों से हमारे बालों को भी नुकसान पहुंचता है।इनसे बालों का गिरना और रूसी के समस्याएं भी उत्पन्न हो जाते हैं।
3.इन रंगों से त्वचा से संबंधित बीमारियां जैसे चर्मरोग आदि उत्पन्न हो सकते हैं।
4.इन रंगों से आंखों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
5.ये रंग जल्दी से साफ नही होते जिससे हमारी त्वचा में रैशेज़,जलन भी उत्पन्न हो जाती है।

तओ इन सब नुकसानों से बचने के लिए आप नेचुरल रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।इसमे में आपको कुछ रंगों को बनाने की टिप्स  बताऊंगा :


1.लाल:- लाल रंग बनाने के लिए गुलाब की पत्तियों को सुखाकर पीस लें।इसके बाद इसमें चंदन  तथा चावल का आटा मिला लें।बस तैयार हो गया लाल रंग।
2.हरा: हरा रंग बनाने के लिए मेहंदी की पत्तियां,पालक,मेथी और गेंदे की पत्तियों को सुखाकर पीस लें और इसमें अरारोट या चावल का आटा मिलाकर आप हर रंग तैयार कर सकतें हैं।
3-जामुनी:-इसके लिए आप चुकंदर को पीस ले और उसे पानी मे छानकर आप जामुनी रंग बना सकतें हैं
4.पीला:-हल्दी में बेसन और चंदन का पाउडर मिलाकर सूखा रंग तथा गेंदे के फूल को उबालकर वाटर कॉलोर बना सकतें हैं।
5  काला:- काले अंगूर के जूस को पानी मे मिलाकर  काला रंग बनाया जा  सकता है।
  तो दोस्तो आज के लिए बस इतना ही उम्मीद हैं आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आई होगी 
                                                    धन्यवाद

Previous
Next Post »
Global site tag (gtag.js) - Google Analytics -->