How to take selfie in night,selfie tips and trick,how to take best selfie

         रात में ऐसे ले बेस्ट सेल्फी


नमस्कार दोस्तों! बहुत बहुत स्वागत है आप का mynstips.blogspot.com पर।दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा की कैसे हैम कम लाइट में भी बढ़िया सेल्फी ले सकते हैं। दोस्तों आप लोग सुबह अपने खिले चेहरे से बढ़िया सेल्फी ले लेते हैं लेकिन जैसे जैसे दिन ढलता है और लाइट कम होती जाती है तो हम अपने मनपसंद सेल्फी नही ले पाते हैं।
a selfie in night
selfie tips and tricks


 आप बहुत बार बढ़िया सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं लेकिन आप बार बार अपने मनपसंद  की सेल्फी लेने में असफल हो जाते हैं। तो दोस्तो यहां में आपको कुछ टिप्स बताने जा रहा हूँ जिससे आप कम लाइट में भी सेल्फी ले सकते है:-
जूम न करें :-दोस्तों रात में यदि आप बढ़िया सेल्फी लेने चाहते हैं तो आपको अपने कैमरे को ज़ूम नही करना चाहिये।क्योंकि ऐसा करने से आपकी सेल्फी अच्छी नही आती और उसमें डॉट आ जाते है ।
सेल्फी स्टिक का करें use:- दोस्तों अच्छी सेल्फी लेने लेने के लिए आपको अपने कैमरे को स्थिर रखना चाहिए इसके लिए सेल्फी स्टिक का use सबसे बढ़िया हो सकता हैं यदि आप कैमरे को स्थिर  रखेंगे तो ज्यादा लाइट आएगी और फ़ोटो धीरे धीरे साफ आ जायेगी।
ऑटो फोकस को इनेबल करें:-दिन में जब आप सेल्फी लेते हैं  कैमरा अपने आप आपके ऊपर फोकस कर लेता है।और आपकी फ़ोटो को फ़िल्टर कर देता है जिसे आपकी फ़ोटो बढ़िया आती है। और रात में लाइट कम होने पर यह अपने आप फोकस नही कर पाता है,इस  स्थिति में  फ़ोटो पर थोड़ी देर प्रेस करने पर ऑटो फोकस enable हो जाता है और आपकी फ़ोटो क्लियर आ जाती है।
HDR को enable करें:- दोस्तों कम लाइट में बेस्ट फ़ोटो लेने के लिए हमें कैमरे के सेटिंग में जाकर HDR(High Dynamic Range) को इनेबल करें। HDR में कैमरा 3 पिक्चर लेता है और तीनों को मिलाकर बेस्ट फ़ोटो तैयार कर हमें देता हैं।
 तो आशा करता हूँ कि दोस्तों आपको मेरी  ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा।                                                                                                                धन्यवाद


Previous
Next Post »
Global site tag (gtag.js) - Google Analytics -->